Saturday, October 26, 2013

ब्लॉग बनाम फेसबुक !!!

सोच अपनी, समझ अपनी, नज़रिया अपना 
जिसको जो अच्छा लगता है वो, 
वो ही करता रहे, सब अच्छा है 
कोई बुरा न माने ..ये मेरा नज़रिया  है ....

ये है ब्लॉग की दुनियां !!!
हकीक़त से रूबरू कराए
रोतों को हँसना सिखाये
सुख-दुःख मिल के बटाए
मिल-जुल त्यौहार मनाये 
गज़ल.गीत नज्में सुनाये
ज्ञान की बाते सिखाये
हर तरह की बात बताये
टिप्पणी हौंसला बड़ाये  
हसीन सपने सजाये    
दिलों से दिल मिलाये 
आभासी  रिश्ते बनाएं  
ये है ब्लॉग की दुनियां .....
ये है फेसबुक की दुनियां !!! 
ये वक्ती मेले लगाये
खाया-पिया स्टेटस बताये
हर पल सब को सताए 
कमेंट्स के पास न जाये 
बेदिली लाइक लगाये 
रिस्की रिश्तें बनाये
नकली मेल कराये 
झूठे सपने दिखाए
झूठी कसमें खाये
पास न कुछ रह जाये 
वो है फेसबुक की दुनियां....
अशोक'अकेला 



Wednesday, October 09, 2013

अपने-अपने ज़माने का .....ये बचपन !!!

अपने ज़माने का .....वो बचपन !!!








आज भी भूले-भुलाये न भूले  
वो बचपन
माँ का दुलारा था 
वो बचपन 
आँखों का तारा था
वो बचपन
नानी की गोदी में  गुज़ारा 
वो बचपन
शरारतों से भरपूर था 
वो बचपन
कितना मासूम था 
वो बचपन
कितना निर्दोष था 
वो बचपन
अपनों का प्यारा था 
वो बचपन 
बूढों का सहारा था 
वो बचपन 
कितना सुहाना था 
वो बचपन 
सब से न्यारा था 
वो बचपन ......
काश! कि लौटा लाऊं 
वो बचपन 
अपनी यादों का सहारा  
वो बचपन
मासूम सी मुस्कानों का 
वो बचपन
रोने से पहले की शक्ले बनाना का  
वो बचपन 
किस्से-कहानियाँ सुनाता 
वो बचपन   
सब कुछ भुला के याद आये
वो बचपन 
मेरे ज़माने का था अपना 
वो बचपन 
इस लिए इतना सुनहरा था
वो बचपन..... 
आज का ....आपका ये बचपन !!!













कैसा न्यारा है आज का
ये बचपन 
कहाँ से प्यारा है आज का 
ये बचपन 
कितनी सी देर का बेचारा है आज का 
ये बचपन
सिर्फ दो साल का है आज का 
ये बचपन 
इन्टरनेट का मारा आज का
ये बचपन 
रियाल्टी-शो का सहारा आज का
ये बचपन 
मोबाइल पर गेम का प्यारा आज का
ये बचपन 
फेसबुक पर चैट का मारा आज का 
ये बचपन 
अंधे सपनों को ढोता आज का
ये बचपन  
माँ-बाप की ईगो का सहारा आज का 


ये बचपन........


अशोक'अकेला'

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...